shobhit University Gangoh
 

रिज़वी के धर्मपरिवर्तन पर हैरानी की कोई बात ही नहीं: गोरा

रिज़वी के धर्मपरिवर्तन पर हैरानी की कोई बात ही नहीं: गोरा
देवबंद [24CN]: वसीम रिज़वी के धर्मपरिवर्तन को लेकर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम ए दीन मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। गोरा ने कहा है कि मज़हब ए इस्लाम में दीन के लिए कोई ज़ोरज़बर्दस्ती नहीं है और हमारा मुल्क लोकतांत्रिक देश है यहाँ सबको अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीने का पूरा इख़्तियार है पर किसी के धर्म के बारे में आलोचना करने की किसी को इजाज़त नहीं है।
गोरा ने कहा कि रिज़वी के धर्मपरिवतन पर हैरान होने वाली कोई बात ही नहीं हैं रिज़वी के ख़ुद इस्लाम मुख़ालिफ़ कार्यों ने उनको बहुत पहले ही इस्लाम से अलग कर दिया था।
अब देखने वाली बात यह है कि रिज़वी सनातन धर्म को कितनी वफ़ादारी से निबाह कर चलते हैं।
Jamia Tibbia