किसी भी निर्दोष का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीडऩ: शाहनवाज

किसी भी निर्दोष का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीडऩ: शाहनवाज
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते नवनिर्वाचित एमएलसी शाहनवाज खान व अन्य पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN ]। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन के मामले में अब किसी भी निर्दोष का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस वह खरा उतरने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार अपने घर पहुंचे शाहनवाज खान का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

चकरौता रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि महानगर के हालात को देखते हुए उन्होंने अपने स्वागत कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि मामूली से विवाद को राजनीतिक दबाव में बड़ा तूल दिया जा रहा है। जुमे की नमाज के बाद हुए संघर्ष में अधिकतर बाहरी लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने पीडि़त लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों से मिलकर वार्ता की जा रही है। इस मामले में अब किसी भी निर्दोष का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा।

वार्ता के दौरान पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग, सपा प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली, मांगेराम कश्यप, इमरान मलिक, सपा जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम, परवेज अली खान, फैसल सलमानी, चौ. अब्दुल गफूर, मजाहिर हसन राणा आदि मौजूद रहे।