निरंकारी बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

निरंकारी बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष
  • सहारनपुर में विजय टाकिज व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । विजय टाकिज व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से व्यापारी नेता आशु निरंकारी को अध्यक्ष चुना गया। व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशु निरंकारी के नेतृत्व में व्यापारी हितों की लड़ाई को मजबूती से लडऩे का संकल्प लिया। शुभम मार्किट में आयोजित विजय टाकिज व्यापार मंडल की बैठक में पूर्व अध्यक्ष लवली महेंद्रा ने आशु निरंकारी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष लवली महेंद्रा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रोहित घई ने कहा कि आज आशु निरंकारी को जो विजय टाकिज व्यापार मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसमें वह सभी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशु निरंकारी का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान राम ठकराल, आशु गुप्ता, प्रवीण आहुजा, हरीश खुराना, संजय शर्मा, संजीव गक्खड़, रिंकू पाहुजा, राकेश सखूजा, संजीव गुलाटी, जुगल दुआ, शुभम सचदेवा, अतिन खुराना आदि व्यापारी मौजूद रहे।