पुलिस के हत्थे चढ़े एससी/एसटी एक्ट में वांछित नौ आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़े एससी/एसटी एक्ट में वांछित नौ आरोपी
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचे गए वांछित आरोपी।

गागलहेड़ी [24CN। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सूबेसिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व राहुल देशवाल के नेतृत्व में वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलाशपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने से एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे नौ आरोपियों काला मिस्त्री पुत्र मकसूद, मोहतसिन पुत्र साजिद, अमजद पुत्र नसरत, सलमान पुत्र इरशाद, गुलबहार पुत्र शराफत, फुरकान पुत्र अख्तर, दिलशाद पुत्र अब्दुल गफूर, जावेद पुत्र शराफत, मुस्तकीम पुत्र अख्तर निवासीगण गांव रसूलपुर पापड़ेकी थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।