• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में सोमवार से लगा नाइट कर्फ्यू, जानिए टाइमिंग और कई अन्य प्रतिबंध

  • December 27, 2021
दिल्ली में सोमवार से लगा नाइट कर्फ्यू, जानिए टाइमिंग और कई अन्य प्रतिबंध
  • दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सोमवार से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते दिल्ली सरकार ने लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए राजधानी में सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। यह नाइट कर्फ्यू सोमवार (27 दिसंबर) से शुरू होगा जो रात 11 बजे से लेकर अगले दिन सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति होगी। बेवजह बाहर निकलने वालों लोगों पर सख्ती बरती जाएगी।

सड़कों पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी नाइट कर्फ्यू का पालन कराएंगे। इसके साथ ही ये अधिकारी कोरोना बचाव से जुड़े सभी प्रावधानों का पालन भी सुनिचित करवाएंगे और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती बरते हुए उनका चालान भी काटेंगे।

इस बारे में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देशभर में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने समय पर नाइट कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। इससे कोरोना के नये वेरिएंट को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

यहां बता दें कि इससे पहले बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ एवं कोरोना नियमों के उल्लंघन पर एलजी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को सख्ताई के साथ कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को रोकने के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। वे लगातार इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ओमिक्रोन के खतरे के चलते डीडीएमए दिल्ली में पहले ही क्रिसमस एवं नये साल के कार्यक्रमों एवं पार्टियों पर रोक लगा चुका है। अब इस कड़ी में सरकार द्वारा राजधानी में नाइट कफ्र्यू की घोषणा की गई है।

इससे पहले देश भर में मध्यप्रदेश के बाद हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व पुडुचेरी में नाइट कर्फ्यू लग चुका है एवं सरकारों ने इसमें और ज्यादा सख्ती बरतने की बात कही है।आज भी संक्रमण दर 0.55 से ऊपर रही तो लगेगा ग्रेप एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में जिस तरह रोजाना कोरोना एवं ओमिक्रोन के मामले में बेतहाशा वृद्घि हो रही है। रविवार को संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत रही, यदि सोमवार को भी संक्रमण दर इतनी या इससे अधिक रही तो राजधानी में दिल्ली सरकार द्वारा जारी ग्रेडेड एक्शन रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा।

दिल्ली में इन चीजों पर है प्रतिबंध

 

  • सार्वजनिक स्थलों पर नए साल के आयोजनों पर रोक
  • कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले माल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
  • फेस मास्क लगाना जरुरी
  • मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई के आदेश
  • अगर मास्क नहीं लगाए हैं तो दुकानों पर नहीं मिलेगा सामान, माल में नही मिलेगी एंट्री
  • सरकारी दफ्तरों में बिना मास्क के घुसने पर रोक
  • होटल, बार या रेस्टोरेंट कुल सीटों के मुकाबले 50 फीसद सीटों पर ही संचालित किए जाएं।
  • राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और किसी की भीड़ वाले आयोजनों पर रोक रहेगी।
  • बैंक्वेट हाल में शादी, मीटिंग, कान्फ्रेंस और प्रदर्शनी के अलावा और कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
  • शादी समारोहों में सिर्फ 200 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण
  • कार्य स्थल और बाजारों में नो मास्क, नो एंट्री (बिना मास्क प्रवेश वर्जित) नियम लागू
  • दुकानदार बगैर मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
‘इतना नीच प्रहार होगा इसकी कल्पना नहीं थी’, FIR दर्ज होने के बाद शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया

‘इतना नीच प्रहार होगा इसकी कल्पना नहीं थी’, FIR दर्ज होने के बाद शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया

  • February 23, 2026
PM Modi का Congress पर तीखा तंज, ‘पहले से नंगे हो, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?’

PM Modi का Congress पर तीखा तंज, ‘पहले से नंगे हो, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?’

  • February 23, 2026
JNU कुलगुरु के इस्‍तीफे की मांग के बीच आधी रात को ABVP और लेफ्ट विंग में चले लाठी-डंडे, कई छात्र बुरी तरह घायल

JNU कुलगुरु के इस्‍तीफे की मांग के बीच आधी रात को ABVP और लेफ्ट विंग में चले लाठी-डंडे, कई छात्र बुरी तरह घायल

  • February 23, 2026
देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, ‘ऑपरेशन कालनेमी’ से होगा सनातन विरोधियों का हिसाब: CM धामी

देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, ‘ऑपरेशन कालनेमी’ से होगा सनातन विरोधियों का हिसाब: CM धामी

  • February 23, 2026
कोलकाता में पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का हुआ निधन, पिछले कई महीनों से थे कोमा में

कोलकाता में पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का हुआ निधन, पिछले कई महीनों से थे कोमा में

  • February 23, 2026
ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आया पहला रिएक्‍शन

ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आया पहला रिएक्‍शन

  • February 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘इतना नीच प्रहार होगा इसकी कल्पना नहीं थी’, FIR दर्ज होने के बाद शंकराचार्य की पहली प्रतिक्रिया February 23, 2026
  • PM Modi का Congress पर तीखा तंज, ‘पहले से नंगे हो, कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?’ February 23, 2026
  • JNU कुलगुरु के इस्‍तीफे की मांग के बीच आधी रात को ABVP और लेफ्ट विंग में चले लाठी-डंडे, कई छात्र बुरी तरह घायल February 23, 2026
  • देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, ‘ऑपरेशन कालनेमी’ से होगा सनातन विरोधियों का हिसाब: CM धामी February 23, 2026
  • कोलकाता में पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का हुआ निधन, पिछले कई महीनों से थे कोमा में February 23, 2026
  • ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आया पहला रिएक्‍शन February 21, 2026
  • ‘बीजेपी और कांग्रेस से गुजरात के लोग परेशान’, अहमदाबाद में बोले अरविंद केजरीवाल, बजट पर सरकार को घेरा February 21, 2026
  • मंडल स्तरीय वृहद पशु आरोग्य मेला सम्पन्न February 21, 2026
  • निर्माणाधीन सड़क का कार्य अधूरा, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों में आक्रोश February 21, 2026
  • हिन्दू सम्मेलन में हिन्दूत्व रक्षा, एकता सद्भाव को बनाये रखने का किया आह्वान February 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez