नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का किया सम्मान

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का किया सम्मान
  • सहारनपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह पेजी का स्वागत करते समर्थक।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह पेजी का सिख समाज के लोगों ने शॉल ओढ़ाकर व सरोपा भेंट कर भव्य स्वागत किया।

घंटाघर स्थित एक होटल में सिख समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स. गुरभेज सिंह पेजी का माल्यार्पण कर व पटका पहनाकर सम्मान किया। जबकि सिख समाज के लोगों द्वारा उनका माल्यार्पण कर बधाई दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सदैव सिखों का सम्मान करने का काम किया है। चाहे किसी भी क्षेत्र में हो या पद देने की बात हो, भाजपा ने सिखों का बढ़-चढक़र सम्मान किया है। उन्होंने सिख समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स. गुरभेज सिंह पेजी ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर जो मान-सम्मान देने का काम किया है उससे साबित होता है कि भाजपा सिखों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिख समाज भाजपा के पक्ष में मतदान करने का काम करेगा। इस दौरान स. कुलदीप सिंह, स. सुरेंद्र सिंह, एम. पी. सिंह चावला, रविंद्र बग्गा, मेहरबान अली, राजकुमार, विशाल, मोनू नरूला, रविंद्र कुमार, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।