नवनियुक्त पदाधिकारियों को कराया संगठन की नीतियों से अवगत

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कराया संगठन की नीतियों से अवगत
  • सहारनपुर में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला व महानगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर व परिचय पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा को राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार व शिक्षक नेता रविंद्र शर्मा को जिला संयोजक बनाए जाने पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष अंकित पंवार ने मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष नंदिनी बाठला व जिलाध्यक्ष आरती चौहान ने संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुभव भारद्वाज, शिवम कौशल, अनुश्री कपिल, सलीम, मुकेश चौधरी, जुहाद आलम, रेणु कश्यप, आंचल, दीपक कुमार, राकेश कुमार, उदित कपिल, यश भारद्वाज, तनवीर आलम, फिरोज खान, सहारून खान, रवि चौधरी, सलमान मलिक आदि मौजूद रहे।