नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

- सहारनपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछलगुट के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, जिला महामंत्री अमित शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित ढींगड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महानगर के एक सभागार में आयोजित बैठक में प्रांतीय महामंत्री स. जसवंत बतरा, प्रांतीय अध्यक्ष युवा नवीन मक्कड़ा, मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल व समाजसेवी कुलदीप धमीजा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बड़ी मजबूती के साथ व्यापारी हितों की लड़ाई लडऩे का काम कर रहा है। इसलिए व्यापारी समाज का किसी भी सूरत में उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा व्यापारियों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महानगर महामंत्री आशीष गुप्ता, जसवंत बतरा, अमित शर्मा, ऋषि अरोड़ा, राजीव चौहान, सुशील राजपूत, वीरेंद्र कुमार, सुनील गोस्वामी, दीपक राय, रियासत अली, राजेंद्र चौधरी, सुधीर मोहन एडवोकेट, सोहन बजाज, विक्रांत नागर, फैसल खान आदि व्यापारी मौजूद रहे।