किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN] । जिला किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. सुरेंद्र मनिनवाल ने कहा कि किसान समाज का ऐसा वर्ग है जो ब्रिटिश हुकूमत के सामने भी नहीं झुका था। सरदार भगतसिंह की शहादत ने ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया था, वह भी किसान के बेटे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तीनों काले कानून लाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार फलास के फूल हैं। डा.सुरेंद्र मनिनवाल आज यहां जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। मौजूदा सरकार तरह-तरह के कृषि कानून लाकर किसानों का आर्थिक स्तर बिगाड़ रही है। यह सरकार केवल समाज के कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का पेट काटकर कारपोरेट जगत के कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। किसानों के लिए जो कृषि कानून बनाया गया है उसकी विसंगतियों को देखते हुए किसान सड़क से लेकर संसद तक उसका विरोध कर रहे हैं। इससे लगता है कि यह कृषि कानून किसान हित में नहीं है। वार्ता से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र मनिनवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा सहित कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील अमोली भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह राणा व डा. सुरेंद्र मनिनवाल के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान चौ. राजेश पाल, प्रीतम सैनी, राजेंद्र चौधरी, नरेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, मुर्सलीन, अशोक सैनी, मुनशाद, बलराम, यूनुस, संजय पंवार, शहजाद, करण गौतम, मैनपाल सिंह, अक्षय चौधरी, गुलफाम, प्रवीण चौधरी, ऋषिपाल, संजय, विकास, सुखपाल, नसीब खान, महबूब, चौ. प्रीतम मनानी, संजय वालिया आदि मौजूद रहे।