shobhit University Gangoh
 

नगर निगम बोर्ड के नवनियुक्त उपसभापति का किया स्वागत

नगर निगम बोर्ड के नवनियुक्त उपसभापति का किया स्वागत
  • सहारनपुर में नगर निगम के उपसभापति भूरासिंह प्रजापति का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर [24CN] । प्रजापति समाज ने नगर निगम बोर्ड में पार्षद भूरासिंह प्रजापति को उप सभापति नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया। लालदास रोड गांधी कालोनी के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि जीवन पर्यंत लोगों की सेवा करने के कारण भूरासिंह प्रजापति को नगर निगम बोर्ड का उपसभापति नियुक्त किया गया है जो स्वागत योग्य है। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए भूरासिंह प्रजापति को नगर निगम बोर्ड का उपसभापति बनाया गया है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भूरासिंह प्रजापति के अनुभव का लाभ नगर निगम को मिले। इसलिए सबसे अनुभवी व वरिष्ठ पार्षद का चयन उपसभापति के लिए किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व कृपाल सिंह प्रजापति ने संयुक्त रूप से की। जबकि मनोज प्रजापति ने संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, के. एल. अरोड़ा, मनोज ठाकुर, मयंक गर्ग, बलबीर प्रजापति, सुशील प्रजापति, दिलीप सिंह, रामनाथ प्रजापति, डा. विपिन प्रजापति, विनोद, संजय शर्मा, रामपाल सैनी, नीरज माहेश्वरी, बालमुकुंद माहेश्वरी, गोपाल दास, विजय माहेश्वरी, ज्योति अग्रवाल, तिलकराज प्रधान, राजकुमार, इंद्रसैन, सुखवीर वर्मा, आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia