भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त नगराध्यक्ष का हुआ स्वागत’

- डा0 कान्ता त्यागी व विपिन गर्ग का स्वागत करते मानव कल्याण मंच के कार्यकर्ता
देवबंद [24CN]: मानव कल्याण मंच द्वारा बीती रात एक स्वागत समारोह का आयोजन नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष डॉक्टर कांता त्यागी व भाजपा नगरध्यक्ष का शाॅल ओढाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष डॉक्टर कांत त्यागी ने कहा कि समाज सेवा करना सभी मनुष्यों का नैतिक उत्तरदायित्व है सभी लोग समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझते हुए सेवाभाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उन्हे वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी। नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है और मानव कल्याण मंच मानव सेवा के कार्य लगातार कर रहा है। कहा कि वह भी मंच की सदस्यता लेकर सेवा कार्यों में अपना योगदान देगें। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सतीश गिरधर ने मंच की वर्ष भर होने वाली सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन गर्ग ने की तथा संचालन राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास त्यागी, राजेश अनेजा, रविंद्र चौधरी,उमेश सैनी, वैभव अग्रवाल, मंजू शर्मा, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, मोनिका शर्मा, सुशील कर्णवाल, सुनील बंसल, प्रमोद मित्तल, राजकुमार जाटव, राजू सैनी, यश सिंघल, कुलदीप कुमार दीप आदि उपस्थित रहे।