नवनियुक्त भाजयुमो महानगर अध्यक्ष का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजयुमो महानगर अध्यक्ष का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष के स्वागत जुलूस में शामिल कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान का महानगर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनने पर सत्यार्थ प्रकाश धीमान का आज महानगर में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा स्वागत रैली निकालकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान की स्वागत रैली नुमाईश कैम्प स्थित पंजाबी गुरूद्वारा से शुरू होकर बेरीबाग, नवाबगंज चौक, विजय टाकिज, नेहरू मार्किट, घंटाघर चौक, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रथ में सवार भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना पर चलकर सभी धर्म व जाति के लोगों को मान-सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सत्यार्थ प्रकाश धीमान के भाजयुमो महानगर अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। इस दौरान गौरव शर्मा, मयंक गर्ग, किशोर शर्मा, मुकेश कक्कड़, मयंक, मोनू नरूला, सोनू नरूला आदि सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।