कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स भी हुए अपडेट
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं. आज भी घरेलू बाजारों में पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही बिकेगा. क्योंकि आज भी तेल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो ब्रेंट क्रूड का भाव उछाल के बाद एक बार फिर 80 डॉलर के पार पहुंच गया है. ब्रेंट क्रूड का भाव 82.48 डॉलर प्रति बैरल जबकि ओपेक बास्केट में तेल का भाव 78.13 डॉलर प्रति बैरल अपडेट हुआ है.
चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स
दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है. डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है. 1 लीटर डीजल का भाव 94.27 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये है. डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट्स
लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये बनी हुई है. डीजल की कीमत में कटौती के बाद नई कीमत 89.76 रुपंये प्रति लीटर है.
चंडीगढ़ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये बनी हुई है. डीजल की कीमत में कटौती के बाद नई कीमत 84.26 रुपये प्रति लीटर है.
पटना में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये बनी हुई है. डीजल की कीमत में कटौती के बाद नई कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर है.
भोपाल में एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये बनी हुई है जबकि डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
