shobhit University Gangoh
 

महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध रोकने के लिए बना नया विभाग

लखनऊ, 17 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक नए विभाग के गठन को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ‘महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन’ के गठन और इसके अपर महानिदेशक के पद के सृजन को मंजूरी दे दी है।
इसका मकसद महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एकीकृत प्रयास करना है।
महिलाओं पर अत्याचार के मामलों से संबंधित सभी इकाइयां जैसे महिला सम्मान प्रकोष्ठ, 1090 हेल्पलाइन तथा अन्य इकाइयां अब महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के तहत काम करेंगे। अभी तक यह इकाइयां पुलिस विभाग के अधीन काम करती थीं।
गौरतलब है कि प्रदेश की विपक्षी पार्टियां राज्य में महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध की बढ़ती वारदात को लेकर राज्य सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं।

Jamia Tibbia