नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा ने संभाला चार्ज
- सहारनपुर में दिशा-निर्देश देते नवागत सहायक आबकारी आयुक्त।
सहारनपुर। नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि मंडल में किसी भी तरह शराब तस्करी, शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग अथवा होटलों एवं ढाबों पर शराब परोसने का काम नहीं होने दिया जाएगा।
मंडल में नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा ने अपने अधीनस्था अधिकारियों (आबकारी निरीक्षकों) को निर्देश दिए कि सभी आबकारी निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में नियमित चैकिंग अभियान चलाएं तथा सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी शराब की अवैध बिक्री, तस्करी एवं गांव-देहात में कच्ची शराब बनाने का अवैध धंधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर मंडल उत्तर प्रदेश का आखिरी मंडल है जिसके तीनों जिले अन्य राज्यों की सीमा से लगते हैं। इसलिए सभी आबकारी निरीक्षक सीमावर्ती चैकपोस्टों पर चैकिंग अभियान चलाकर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ी, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड से होने वाली शराब की तस्करी पर विशेष नजर रखें। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष चैकिंग की जाए ताकि शराब की तस्करी न होने पाए। साथ ही मंडल की सभी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग व होलमार्का की विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नजर रखें।
नवागत सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन विशाल वर्मा अपनी विशेष कार्यशैली से जाने जाते हैं। श्री वर्मा ने ही प्रदेश सबसे पहले धारा-60क लागू की थी जिसमें दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की की सजा का प्रावधान है। इससे पूर्व श्री वर्मा लखनऊ, मेरठ, कानपुर, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, लखीमपुर, सीतापुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां वे अपनी कार्यशैली का लोहा मनवा चुके हैं।
