आजाद हिंद किसान दिवस के रूप में मनाया नेताजी का जन्मदिन

आजाद हिंद किसान दिवस के रूप में मनाया नेताजी का जन्मदिन
  • सहारनपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्धासमुन अर्पित करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN] । जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नमन करते हुए उनकी जयंती आजाद हिंद किसान दिवस के रूप में मनाई। गुरूद्वारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन करके अंग्रेजों को यह संदेश दिया था कि भारतवासी महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलकर शांतिपूर्ण ढंग से आजादी हासिल करना चाहते हैं। लेकिन यदि अंग्रेजों ने इसे हमारी कमजोरी समझा तो हम सैन्य संघर्ष के लिए भी तत्पर हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला तथा किसानों की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से सकारात्मक रवैया अपनाते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि जय जवान-जय किसान के नारे से देश की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करने वाले भारत में आज हम आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को आजाद हिंद किसान दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आज देश में किसान विरोधी सरकार कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को आयात भारत निर्भर भारत बनाने पर तुली है। इस दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मनिनवाल, सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, अक्षय कुमार, सचिन वर्मा, जमाल अहमद, नसीब खान, प्राणनाथ, नीरज कपिल, विशाल जयवाल, गुलशेर अलवी, रिंकू जाटव आदि मौजूद रहे।