सरकारी कार्यालयों में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
सहारनपुर में कलक्ट्रेट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
सहारनपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस पर विकास भवन में महान विभूति नेताजी की जयन्ती मनायी गयी। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन एवं कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया।
सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और भारत की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एम. पी. सिंह गोड, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता रविशंकर, परियोजना अधिकारी नेडा आर. बी. वर्मा, राजीव बंसल, आदित्य त्यागी, अनिल कुमार शर्मा, श्रीमती सुनीता रानी श्री दीपक राठौर एवं विकास भवन के अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
