केंडल मे शादी के रंग मे पडा भंग, भातियो पर पडौसियो ने किया हमला

केंडल मे शादी के रंग मे पडा भंग, भातियो पर पडौसियो ने किया हमला

नकुड [इंद्रेश]। केंडल में पडौसियो ने भात देने आये भातियो पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने कोतवाली में सूचना देकर आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है।

केंडल में प्रेम सिंह कश्यप की लडकी की शादी थी। हतोली से बारात आई हुई थी। शादी में लडकी के खानपुर निवासी मामा भात लेकर आये हुए थे। भातिये भात देने के लिये घरातियो के घर जाने लगे तो आरोपियो ने पीछे से उनपर हमला बोल दिया। आरोप है कि अचानक लाठी डंडो से हुए हमले में एक किशोरी सहित तीन अन्य युवक घायल हो गये। भातियो पर हुए हमले से शादी के रंग मे भंग पड गया। शादी मे हडकंप मच गया। लोग घायल संजीव, नितिन आदि को इलाज के लिये नकुड लेकर आये। साथ ही मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे