शिकाकयतों के समाधान में नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त जिलाधिकारी

- सहारनपुर में बेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी।
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि सम्बंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण करना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह आज तहसील बेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। सभी उच्चाधिकारी निस्तारित शिकायतों का शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर पंजिका में अंकित कराएं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने के संदर्भ में विभागों द्वारा प्रदशर्नियों को लगाए जाने तथा जनपद में चल रही योजनाओं से जनसामान्य को अवगत कराने, नवीन कृषि तकनीकों पर आधारित मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किये जाने तथा विभिन्न सांस्कृति एवं खेल कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजना में श्री मेघराज पुत्र जयराम निवासी डुडू माजरा खेडी को 01 लाख का ऋण चेक वितरित किया। इसी प्रकार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजना में सुरेशपाल पुत्र सकरू निवासी आलमपुर कला को 80 हजार, सुल्तान सिंह पुत्र सिमरू निवासी रोणला हथोली को 70 हजार तथा पाल सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी उसण्ड को 50 हजार का ऋण वितरित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने भी पुलिस शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 88 शिकायतों में से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार उपजिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार, तहसीलदार बेहट प्रकाश सिंह तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।