महापुरूषों से प्रेरणा लेने की जरूरत: जांगड़ा

महापुरूषों से प्रेरणा लेने की जरूरत: जांगड़ा
  • सहारनपुर में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते आयोजक।

सरसावा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि हमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल जैसे महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर आगे बढऩा चाहिए।

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रमेंद्र जांगड़ा आज सरसावा विकास खंड के गांव बलवंतपुर स्थित पंचायत घर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की भावना पर चलकर सर्वसमाज के कल्याण हेतु कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान9 किया।

जिला प्रभारी डा. डी. के. शर्मा, महापौर संजीव वालिया व जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पूर्व की सरकारों में जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा था। आज भाजपा सरकारों में हर तरफ विकास की गंगा बह रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरू बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हो रहा है। अंतिम पाएदान पर बैठे व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता राकेश सैनी आर्य व संचालन सुशील काम्बोज व मुकेश गुर्जर ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधराम धीमान, अमित सेन, अमरीश सैनी, ओमकुमार सैनी, उदयराज, मनोज चौधरी, सोनू सैनी, भारत कर्णवाल, साहब सिंह सैनी, प्रवीण सैनी, प्रदीप पंवार, पंकज प्रजापति, ईश्वर पाल, विपुल पंवार, अंकित वर्मा, प्रवेश चौधरी, मदन चौधरी, सन्नी प्रमुख, विकास पंवार, मोनी काम्बोज, अंकुर सैनी, संजय चौधरी, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।