भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता: प्रो. अनिल

भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता: प्रो. अनिल
  • सहारनपुर में अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक।

सहारनपुर [24CN]। महाराज सिंह कालेज के प्रवक्ता प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है। प्रो. अनिल कुमार वीसर्व इंडिया द्वारा अम्बाला रोड स्थित संस्था के मुख्यालय पर त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। प्रो. अनिल ने सारगर्भित, बौद्धिक और विद्वतापूर्ण भावों द्वारा भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया।

कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि के भजनों और पाठ के साथ विधिवत पूजन, गुणगान और स्तुति की गई। सभी वक्ताओं द्वारा प्रभु वाल्मीकि का अपनी वाणी द्वारा भक्तिमय गुणगान किया गया गया। मुख्य अतिथि धर्म पाल चंचल ने अपनी समसामयिक और प्रासंगिक रचना से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि धर्मपाल चंचल, मुख्य वक्ता डा. प्रोफेसर अनिल कुमार व संजय बिरला ने दीप प्रज्वलित व धर्म ध्वजारोहण किया।

इस दौरान जी. एस. बब्बर, अवतार सिंह गिल, विवेक चावला, मदन पाल तेश्वर, धर्मपाल चंचल, सतीश आदिवाल, नानूराम, विनोद ढिलोड, संजय सूद, श्रीमती मुन्नी घावरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्था के जिलाध्यक्ष मदन पाल तेश्वर ने किया।