भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने की जरूरत

भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने की जरूरत
  • सहारनपुर में परशुराम जयंती मनाते ब्राह्मण चेतना परिषद के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। ब्राह्मण चेतना समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। नुमाइश कैम्प स्थित एक वैंकट हॉल में ब्राह्मण चेतना समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने सुंदर कांड का पाठ किया तथा भजन गायकों द्वारा अपने भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति भाव में झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान भगवान परशुराम की कथा का भी बखान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजोत्थान के लिए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया ताकि ब्राह्मण समाज अपना गौरव बरकरार रख सके।

इस दौरान हर्षवद्र्धन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, नितिन शर्मा, विवेक शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, बृजेश कपिल, सुमित रामपाल, अनुज शर्मा, प्रबल निधि शर्मा, नारायण शर्मा, अनेश शर्मा, सुरेंद्र दीक्षित, अशोक कपिल, अमित कपिल, पंकज शर्मा, विपिन कपिल, प्रभात अग्निहोत्री, प्रथम वत्स, उदित कपिल आदि मौजूद रहे।