गांधीजी के सिद्धांतों का अनुसरण करने की जरूरत

- सहारनपुर में व्यापारियों की गोष्ठी को सम्बोधित करते जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह।
सहारनपुर [24CN]। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें उनके सिद्धांतों पर चलना होगा तथा उनकी जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हुए हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लेना होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह आज यहां रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में गांधी जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार विश्व में इसलिए प्रासंगिक हैं क्योंकि उन्होंने विचारों को स्वयं अपने आचरण में सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि गांधीजी सत्य, समर्पण व समानता का प्रतीक हैं जिन्होंने बिना शस्त्र के विश्व की सबसे बड़ी ताकत को अहिंसा व एकता के बल पर खदेड़कर भारत को आजादी दिलाने का काम किया।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि महात्मा गांधी का देश की आजादी में उत्तम योगदान की वजह से देश में उन्हें राष्ट्रपिता या बापू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपना सारा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।
इस दौरान अश्विनी एआरओ अश्विनी कुमार मिश्रा, महेश नारंग, राजेंद्र गुप्ता, डी. के. गुप्ता, राजीव मदान, मुकेश धनकर, हरीश सचदेवा, सुधीर मिगलानी, ऋषि कपूर, गुलशन अनेजा, पुनीत चौहान, यशपाल डाबरा, मेघा दुआ, पुरूषोत्तम दुआ, गोल्डी मक्कड़, फरजान उल हक, जसवीर बतरा, सुरेंद्र ठकराल, मदन लाम्बा, महीप सिंह, विशाल बांगा, कार्तिक खुराना, अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।