जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर हुई आवश्यक बैठक

जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर हुई आवश्यक बैठक
  • सहारनपुर में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते जिलाधिकारी मनीष बंसल।

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि 7 मई को नगर निगम कार्यालय और डीसी जैन इंटर कालेज सरसावा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री बंसल जनपद में कल (आज) प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल के आयोजन के सम्बंध में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने हा कि मॉकड्रिल का आयोजन 7 मई आज (कल) को शाम 4.00 बजे नगर निगम कार्यालय (शहर) और डी.सी. जैन इंटर कॉलेज (सरसावा) में किया जाएगा। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि मॉकड्रिल से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध ढंग से संपादित किया जाए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार जैन, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह तथा स्कूल प्रोग्रेसिव फोरम से सुरेन्द्र चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।