एनसीसी कैडेट ने सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा एवं कर्तव्य निष्ठा मार्च फास्ट में की भागीदारी

एनसीसी कैडेट ने सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा एवं कर्तव्य निष्ठा मार्च फास्ट में की भागीदारी
  • सहारनपुर में कैडेट्स को सम्बोधित करते कैम्प कमांडेंट कर्नल नवेंद्र सिंह मान।

सहारनपुर। एनसीसी ग्रुप निदेशालय के अधीनस्थ मेरठ ग्रुप की 83यूपी बटालियन एनसीसी  द्वारा आयोजित  एनसीसी वार्षिक शिविर के चैथे दिन आज एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा एवं कर्तव्य निष्ठ होने को मार्च पास्ट में भागीदारी की। दिन वाहिनी के कमान अधिकारी कैंप कमांडेंट कर्नल नवेंद्र सिंह मान सेना मेडल के नेतृत्व में आज कैंप में विभिन्न बटालियन से आए कैडेट्स के बीच सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा व कर्तव्य पथ पर मार्चपास्ट के लिए विभिन्न बटालियन से आएं कैडेट्स ने भागीदारी की।

आरटी बैटरी बटालियन मेरठ के सीओ कर्नल आशीष भटनागर के  नेतृत्व में कर्तव्य पथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 26 एनसीसी बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर शशि सिंह, व 22 यू पी बटालियन की मेजर रिजु रावत  बोर्ड में मुख्य निर्णायक रहे।  कैडेट्स ने पूरे जोश उत्साह से कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट हेतू व सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अपनी अपनी बटालियन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल तनय कोठियाल ने कैडेट्स का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि उन्हें जीवन में समय और अनुशासन का ध्यान रखते हुए निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रयास करना चाहिए। सूबेदार मेजर सारदुल सिंह, कैंप एडजुडेंट एस के कटारिया, चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर, कैप्टन राजेश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉक्टर मनीष कुमार जायसवाल, लेफ्टिनेंट दुर्गेश राजमोहन, सूबेदार आले, बी एच एम तरविंदर सिंह मान  की देखरेख में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कर्तव्य पथ प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इस में चयनित कैडेट्स अपने ग्रुप का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तरीय कैंप  मे भागीदारी करेंगे जिनका चयन आर डी सी  कैंप दिल्ली के लिए होना है। सुबेदार मेजर सरदुल सिंह ने बताया कि प्रतिदिन प्रशिक्षण हेतु डिजास्टर मैनेजमेंट टीम कैडेट्स को प्रशिक्षण देने और युवा आपदा मित्र बनाने हेतु कैंप में प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। कैंप प्रशिक्षण में मेरठ ग्रुप की विभिन्न वाहिनियों से आए स्टाफ एएनओ, जेसीओ को एनसीओ की  देखरेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है।


विडियों समाचार