बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, “हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी”

बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, “हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी”

महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी दे दी है। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद नवनीत राणा ने कहा कि बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी।

“हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे”

उन्होंने कहा, “हमारे महाराज जी कहते हैं कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी जरूरी है। मैं महाराष्ट्र की बेटी हूं और मैं माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी हूं और जो लोग कहते हैं बाबरी बनाएंगे हम बंगाल में, उन्हें कहना चाहती हूं याद रखना तुम्हें तुम्हारी कब्र के लिए हिंदुस्तान में जगह भी नहीं मिलेगी। हिंदुस्तान में तुम सिर्फ शुरुआत करो, हम हिंदू की ताकत क्या है हिंदुस्तान में, वह हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे।”

 

बाबरी के निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद

बता दें कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। पिछले साल 6 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। हुमायूं कबीर के नेतृत्व में इस बाबरी का कंस्ट्रक्शन का काम 11 फरवरी को शुरू हुआ।

कबीर का दावा है कि यह ढांचा 11 एकड़ जमीन पर करीब 50 से 55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसमें एक साथ 12,000 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ (JUP) के बैनर तले शुरू किया है और इसके प्रचार के लिए बाबरी यात्रा भी निकाल रहे हैं।


Leave a Reply