पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू

सहारनपुर [24CN]। पशुपालकों के लाभ के लिए पशुपालन घटक में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिये विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उददेश्य  पशुपालको को आर्थिक मजबूती प्रदान करना एवं पशुपालन को बढावा देना है। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2022 तक चलाया जायेगा। कार्यक्रम के अंर्तगत प्रति दो दुधारु पशुओ के रखरखाव के लिए 30,000 रूपये का किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकटतम बैंक से प्राप्त किया जा सकता है। पशुपालन घटक के अंर्तगत लाभार्थी के अधिकतम धनराशि तीन लाख रूपये तक का लाभ लिया जा सकता है। पशुपालन घटक के अंर्तगत केसीसी बनवाने के लिए धनराशि 1 लाख 60 हजार तक कोई कॉलेटरल सिक्योरिटी की आवश्यकता नही होती।

मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि समस्त बैंक पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करंे। उन्होने कहा कि योजना की साप्ताहिक समीक्षा प्रत्येक शुक्रवार को की जायेगी। उन्होने संबंधितो को जनपद के समस्त लक्ष्यों को जनवरी 2022 तक पूर्ण करने एवं अधिकाधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पशुपालन घटक के अंर्तगत केसीसी बनवाने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ, फोटो, भूमि का विवरण, पशुओ का विवरण(कान में लगे टैग नंबर सहित), पशुओ की संख्या, पशुओ के रखरखाव हेतु स्थान का विवरण की आवश्यकता होगी। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी हेतु अपने से निकटतम राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा पशु चिकित्सालय में संर्पक कर सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होने सभी पशुपालको से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है।