श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का जोरदार प्रदर्शन, जेड प्लस सुरक्षा की मांग

श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का जोरदार प्रदर्शन, जेड प्लस सुरक्षा की मांग
  • सहारनपुर में एसएसपी को ज्ञापन देने जाते राननि दल के पदाधिकारी।

सहारनपुर। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष आज श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा मामले को नोएडा के थाना फेज-2 में गंभीर प्रकरण की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई न होने तथा  ही विधिवत मुकदमा पंजीेकृत न करने के विरोध में कार्यकर्ताओं प्रदर्षन कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा है।

जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी (बिट्टू प्रधान) के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यकर्ताओं जिला मुख्यायल पहुंचे और श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नोएडा के थाना फेज-2 में गंभीर प्रकरण की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही विधिवत मुकदमा पंजीेकृत किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा पर हमला है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दमनकारी तत्व श्रीकांत त्यागी की हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिससे पार्टी की विचारधारा को कमजोर किया जा सके।  जिला प्रशासन को सौपे ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी को तत्काल जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा (जेड प्लस या अन्य सुरक्षा बल) प्रदान की जाए, मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में रागपाल त्यागी, विवांत त्यागी, सेवाराम, मदन मंजीत, तिलकराम, इसंत त्यागी, कुलदीप यादव, मनमोहन त्यागी, नितिन त्यागी, राजमार त्यागी एवं रविंद्र त्यागी सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply