shobhit University Gangoh
 

राष्ट्रवादी सेना ने की आरएसएस के स्कूलों की जांच कराने की मांग

राष्ट्रवादी सेना ने की आरएसएस के स्कूलों की जांच कराने की मांग
  • सहारनपुर में देवबंद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रवादी सेना के पदाधिकारी।

देवबंद [24CN]। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मदरसों का सर्वे कराए जाने के मामले को लेकर राष्ट्रवादी सेना ने भी इसे एक पक्षीय कार्रवाई बताते हुए आरएसएस और सभी धर्मों के शिक्षण संस्थानों की जांच और सर्वे कराए जाने के संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।

राष्ट्रवादी सेना के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम दीपक कुमार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसो के सर्वे कराये जाने व मदरसों में हो रही गतिविधियों की सत्यता जानने के आदेश पारित किये गये हैं। जो पूर्ण तरह से राष्ट्रहित व बच्चों के भविष्य के लिए उचित है। मगर एकपक्षीय कार्यवाही विवाद का विषय बन चुका है जो राष्ट्रहित में नहीं है और इसका दारुल उलूम देवबंद और जमीअत उलमा ए हिंद द्वारा विरोध किया जा रहा है और इस संबंध में आगामी 24 सितंबर को उन्होंने एक सम्मेलन भी बुलाया है। इसलिए दारूल उलूम देवबंद और इस्लामिक धार्मिक मदरसों के साथ-साथ सनातन धर्म, ईसाई धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म एवं आरएसएस (संघ) के द्वारा चलायी जा रही शिक्षण संस्थाओं का भी सर्वे व जांच करायी जाना जरूरी है ताकि पता चल सके कि मदरसो गुरूकुलो, स्कूल, मठों व शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को राष्ट्र विरोधी धार्मिक कट्टरता का पाठ तो नही पढ़ाया जा रहा है जो राष्ट्रीय

Jamia Tibbia