शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय युवा दिवस-2024” का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय युवा दिवस-2024” का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आज दिनांक 12-01-2024 दिन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर ” राष्ट्रीय युवा दिवस-2024″ के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे आमंत्रित मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.एम. नकुड़ श्री अजय कुमार अम्बस्थ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘इट्स ऑल इन द माइंड’ रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ एस.डी.एम. नकुड़ श्री अजय कुमार अम्बस्थ, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर व उपस्थित अन्य शिक्षकगण ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यकम की शुरुआत में प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर व आमंत्रित मुख्य अतिथि एस.डी.एम. नकुड़ श्री अजय कुमार अम्बस्थ स्वागत कर की।

कार्यक्रम में एस.डी.एम. नकुड़ श्री अजय कुमार अम्बस्थ ने सभी को सम्बोधित करते हुए कि किसी भी देश की तरक्की वहां के युवाओं पर निर्भर करती है और भारत में युवाओं की संख्या ज्यादा है, इस उद्देश्य से देश के युवाओं को सही मार्ग दर्शन कराने के मकसद से ये दिन मनाया जाता है। कार्यक्रम में एस.डी.एम. नकुड़ श्री अजय कुमार अम्बस्थ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत छात्रों को स्मार्टफोन का भी वितरण किया।

इस अवसर पर शोभित विश्विद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों व सभी छात्रों को राष्ट्रीय युवा दिवस की अनेक शुभकामनायें दी और कहा कि इस दिन स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में, और उनके अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है, जिनसे युवा वर्ग प्रेरित होकर देश के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस अवसर पर शोभित विश्विद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने भी सभी छात्रों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनायें दी। संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी को स्वामी विवेकानंद के उदाहरण का अनुसरण करते हुए, नए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम में बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र योगी कुमार ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन को अपने विचारों द्वारा प्रस्तुत किया।

कार्यकम के अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर शोएब हुसैन ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर व आमंत्रित मुख्य अतिथि एस.डी.एम. नकुड़ श्री अजय कुमार अम्बस्थ का आभार व धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ० विनोद यादव, रामजानकी, आदेश कुमार, मुकेश गौतम, अहमद अली, सरिता शर्मा, स्वाति राजौरा, पारूल त्यागी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।