कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने हिंदू बहन से बंधवाई राखी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने हिंदू बहन से बंधवाई राखी
  • सहारनपुर में मुंहबोली बहन से राखी बंधवाते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव इमरान मसूद।

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली के प्रदेश प्रभारी काजी इमरान मसूद ने भाई बहन के आपसी प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व अपनी मुंहबोली बहन पूजा भाटिया से अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर मनाया। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक काजी इमरान मसूद काफी लंबे अरसे भारतीय संस्कृति में भाई बहन के आपसी प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाकर महिलाओं के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते आ रहे हैं। पूर्व विधायक काजी इमरान मसूद ने आज रक्षाबंधन पर्व पर जनकपुरी स्थित अपनी मुंहबोली बहन पूजा भाटिया के आवास पर पहुंच कर राखी बंधवाई तथा शगुन देकर आशीर्वाद लिया तथा बहन की आन, बान व शान की रक्षा का वचन दिय।ा बहन पूजा भाटिया ने उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

पूर्व विधायक काजी इमरान मसूद ने बताया कि वह पिछले 25 साल से लगातार अपनी बहन पूजा भाटिया से राखी बंधवा रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व पर वह चाहे कितनी ही दूर क्यों न हो परंतु वह पूजा भाटिया से राखी बंधवाना नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें बहनों के प्रति अपने फर्ज की अदायगी की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि पर्व हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। इसलिए सभी को जाति व धर्म से ऊपर उठकर एक दूसरे के त्यौहार मनाने चाहिए।