संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु 2 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल: गणेश दत्त शर्मा

संगठन सृजन अभियान की जनपदीय समीक्षा हेतु 2 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल: गणेश दत्त शर्मा
  • सहारनपुर में कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय साचिव प्रदीप नरवाल का फाइल फोटो।

सहारनपुर। पूरे प्रदेश में जारी कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आजकल सहारनपुर जनपद के भी सभी 11 ब्लॉक क्षेत्रों में अभियान की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन बैठके हो रही है। इसी संदर्भ में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल (प्रभारी उत्तर प्रदेश) 2 अप्रैल को सहारनपुर का दौरा करेंगे और गुरुद्वारा रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के समस्त पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों व विभागों सहित समस्त ब्लॉक/वार्ड, पंचायत व मंडल अध्यक्षों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जनपद में संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा और आगे की रणनीति पर सभी से मंथन करेंगे।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के इस प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने 2 अप्रैल  (गुरुवार) को जिला/महानगर कांग्रेस की एक संयुक्त विशेष बैठक, महानगर कांग्रेस कार्यालय में बुलाई है, जिसमें स्वयं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मौजूद रहेंगे।


Leave a Reply