
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आज दिनाँक 28-02-2022 को स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज एवं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण“ रही हैं।
आज के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने “रमन इफेक्ट” की खोज की थी। जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रमन प्रभाव का उपयोग आज भी वैज्ञानिक क्षेत्रों में किया जा रहा है. जब भारत से अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान ने चांद पर पानी होने की घोषणा की तो इसके पीछे भी रमन स्पैक्ट्रोस्कोपी का ही कमाल था. फॉरेंसिक साइंस में भी रमन प्रभाव काफी उपयोग साबित हो रहा है.
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरे विधि विधान से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं डॉ. एस. के. गुप्ता ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। असिस्टेंट प्रोफेसर अनुज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. नवीन कुमार ने विज्ञानं दिवस के महत्त्व एवं विज्ञानं की जीवन में आवश्यकता के बारे में जानकारी दी तथा जिसमे उन्होंने रमन इफ़ेक्ट भी को समझाया। प्रोफेसर डॉ. एस. के. गुप्ता ने अपने अभिभाषण में छात्रों को विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाना और लोगों में वैज्ञानिक सोच को उत्पन्न करने संबंधी जानकारी दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं तथा अनेक बाह्य स्कूलों ने वैज्ञानिक कलाओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ जैसे: पोस्टर प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति एवं मॉडल प्रर्दशनी का आयोजन भी किया। जिसमे छात्र एवं छात्राओं ने स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, वाटर लेवल इंडिकेटर, एलईडी डिस्प्ले, फ़्रीक्वेंसी कंडक्टर, स्पीड कंट्रोल ऑफ़ डीसी मोटर जैसे आदि मॉडल प्रस्तुत किये। जिसमे 300 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। विश्विधालय के कुलपति ने विजेताओं को मैडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर समान्नित किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति आकर्षित करना होता है। साथ ही विज्ञान को जनसाधारण तक उपलब्ध कराना होता है। उन्होंने कहा की हम सब जानते है कि आज की तारीख में हो रहे विकास, विज्ञान के कारण ही संभव हो पाते है। विज्ञान के माध्यम से आज विश्व के सभी नागरिक तकनीक और ऊंचाइयों को हासिल कर सकते है। इस दिन पूरे भारत में वैज्ञानिक सोच का प्रसार एवं प्रचार करना होता है। अंत में कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं को भविष्य में और अधिक प्रयासों के साथ इस कार्य को करने के लिए मार्गदर्शन भी किया और सभी छात्र एवं छात्राओं को तथा आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में शोएब हुसैन ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का समापन किया एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन कुमार, ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद् प्रेषित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय संकाय सदस्य; महेंद्र कुमार, डॉ विश्वास कुमार, यशपाल मलिक, नितिन कुमार, हामिद अली, योगेश कुमार, अभिलाषा, ऋतू, तनवीर, अब्दुल्ला, सुमित आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।
