नगरायुक्त को प्रदान किया राष्ट्रीय रत्न सम्मान

- सहारनपुर में नगरायुक्त को सम्मानित करते एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी।
सहारनपुर। एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने नगरायुक्त गजल भारद्वाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित किया। एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी एकत्र होकर नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने नगरायुक्त गजल भारद्वाज को राष्ट्रीय रत्न सम्मान प्रदान किया।
फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड चेयरमैन गौरव गाबा ने बताया कि हमारी संस्था ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करती है जो देशहित व जनता की बिना किसी स्वार्थ की सेवा करते हैं और अपनी कार्यकुशलता के बल पर देश को तरक्की की ओर ले जाते हैं। सुशील सडाना ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के कार्य बहुत तेजी से कराए जा रहे हैं लेकिन स्मार्ट सिटी में लोगों को भी स्मार्ट बनना पड़ेगा तभी महानगर का विकास तेजी से होगा।
इस दौरान सचिव राजकुमार अरोरा, जिलाध्यक्ष अनमोल मल्होत्रा, प्रिंस बतरा, वरूण खन्ना, गुलशन वधवा, गगन गुलाटी आदि मौजूद रहे।