राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ की कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ की कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में पूर्वांचल कल्याण महासभा के नवनियुक् पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ की बैठक में संतोष शाह को जिलाध्यक्ष, सोनू सिंह को जिला महामंत्री चुना गया। बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में रमाशंकर सिंह को संरक्षक, राकेश राणा व चरणसिंह को जिला संयोजक, संतोष शाह को जिलाध्यक्ष, अर्जुन यादव, प्रकाश पांडेय व सन्नी राय को जिला उपाध्यक्ष, सोनू सिंह को जिला महामंत्री, प्रभाकर द्विवेदी व संतोष शाह को जिला सचिव, नेत्रपाल व प्रशांत तिवारी को जिला मंत्री चुना गया। जबकि बीडी दुबे को संगठन मंत्री, संजय कुशवाह को जिला कोषाध्यक्ष, अंकुर सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, मुकेश गिरि को मीडिया प्रभारी, विशाल दीप, बृजेश सिंह व राजकुमार यादव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा पूर्वांचलवासियों के कल्याण की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया गया। इस दौरान सूरज कुमार, भरत यादव, राजीव चौहान, रवि राय, कदम सिंह, कर्मवीर सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।