कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश हुए आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश हुए आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद
  • सहारनपुर में न्यायालय में पेशी पर जाते आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर।

सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट के आज सहारनपुर न्यायालय में पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।

गौरतलब है कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट की आज सहारनपुर दीवानी न्यायालय में चल रहे मुकदमे में तारीख थी जिसके चलते आज चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। इस दौरान दीवानी न्यायालय में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। गौरतलब है कि प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद व पूर्व विधायक अशरफ की पेशी से पूर्व मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जाते समय हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

अतीक अहमद व अशरफ की पुलिस सुरक्षा के दौरान हुई हत्या को लेकर देश व दुनिया में हो रही छिछालेदारी को लेकर परेशान पुलिस प्रशासन फूंक फूंककर कदम रख रहा है। इसी के चलते आज आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एडवोकेट के दीवानी न्यायालय पहुंचने पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चंद्रशेखर आजाद के साथ असपास जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, रोहित राज गौतम एडवोकेट, अजय कुमार, मेहरदास, प्रवीण गौतम, काशी मौर्य, टिंकू कपिल, विजय गौतम, सूर्य कुमार आदि मौजूद रहे।