त्रिपुरा जिलाधिकारी के व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं आजाद सेना जताई नाराजगी’

देवबंद [24CN] : अगरतला त्रिपुरा के जिलाधिकारी द्वारा रात्रि में विवाह समारोह में जाकर जिस प्रकार से अभद्र व्यवहार करते हुए, महिलाओं , कर्मचारियों, बारात तथा पुरोहित आदि के साथ मारपीट की गई।  इस घटना से आक्रोशित ब्राह्मण समाज व कई संगठनों ने त्रिपुरा के  जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं आजाद सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा कि त्रिपुरा के जिलाधिकारी का व्यवहार निंदनीय है,  ऐसे व्यक्ति को जिलाधिकारी के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस घटना ने समस्त पुरोहित समाज के सम्मान व भावनाओं को  आहत किया है। हिन्दू वादी नेता संदीप वत्स एवं आजाद सेना जिला अध्यक्ष शुभम वत्स ने कहा कि त्रिपुरा के जिलाधिकारी के विरुद्ध कडी से कडी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे आगे से कोई भी ऐसा कृत्य ना कर पाए। इस दौरान आचार्य वासुदेव भारद्वाज, आचार्य विक्रांत भारद्वाज, सौरभ भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, गोलू पंडित, अजय शर्मा, नितिन शमार्, राजेंद्र शर्मा, रघुनाथ शर्मा, विपिन शर्मा आदि ने भी घटना की कडे शब्दो में निन्दा की है।