सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

- राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें लोक न्याय संगठन के स्वयंसेवियों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।
देवबंद [24CN]। संस्था की ओर से पक्षकारों व अभिभाषकों को निशुल्क मॉस्क का वितरण किया गया। साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज भी कराया गया। संस्था से जुड़े विधिक छात्रों ने लोक अदालत की प्रक्रिया को समझा। लोक अदालत में अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन लीलू सिंह ने लोक न्याय संगठन के कार्यकर्ताओं को लोक अदालत का महत्तव बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही भविष्य में विधिक सहायता सेवा से जुड़े कार्यक्रमो का जन जन तक प्रचार प्रसार करने को प्रोत्साहित किया भी किया। लोक अदालत में कई वादों का मौके पर निस्तारण भी किया गया। इस दौरान अरविंद कुमार, अमित शर्मा, संदीप कुमार, कपिल कुमार, अनुज, मोंटी, रविंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।