• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

National Herald Case: ईडी के अधिकांश सवालों से कन्नी काट गए राहुल; प्रवर्तन एजेंसी ने दो दौर में की लंबी पूछताछ, आज भी बुलाया

  • June 14, 2022
National Herald Case: ईडी के अधिकांश सवालों से कन्नी काट गए राहुल; प्रवर्तन एजेंसी ने दो दौर में की लंबी पूछताछ, आज भी बुलाया
  • यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी बनाने उसकी फंडिंग एजेएल को कांग्रेस पार्टी की ओर से 90 करोड़ रुपये का लोन दिए जाने और एजेएल को वाईआइएल को बेचे जाने की प्रक्रिया से जुड़े सवालों के बारे में राहुल गांधी ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi appear ED) से दो दौर में 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। राहुल सुबह 11:10 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे। बीच में करीब डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद उनसे फिर पूछताछ शुरू हुई, जिसके बाद वह रात 11:10 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। ईडी ने राहुल को मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

राहुल गांधी ने जानकारी होने से किया इन्कार

पहली बार ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले राहुल ने अधिकांश सवालों पर चुप्पी साध ली। यंग इंडिया लिमिटेड (वाईआइएल) कंपनी बनाने, उसकी फंडिंग, एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस पार्टी की ओर से 90 करोड़ रुपये का लोन दिए जाने और एजेएल को यंग इंडिया को बेचे जाने की प्रक्रिया से जुड़े सवालों के बारे में राहुल गांधी ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

एजेंसी के पास थी सवालों की लंबी सूची

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसी के पास राहुल गांधी से पूछताछ के लिए यंग इंडिया को एजेएल को बेचने की पूरी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की लंबी सूची थी। ईडी के नियम के मुताबिक राहुल को खुद अपने हाथों से सभी सवालों का जवाब कागज पर लिखने को कहा गया। एक-एक सवाल का खुद जवाब लिखे जाने की वजह से पूछताछ की प्रक्रिया लंबी चली।

मांगी गई यह जानकारी

गौरतलब है कि ईडी के सवालों का जवाब लिखने के बाद कागज के ऊपर बाईं ओर और नीचे भी दस्तखत करने होते हैं। इसी कारण ईडी में दिए गए बयान को अदालत में पुख्ता सुबूत माना जाता है। पूछताछ की शुरुआत में राहुल को अपना व्यक्तिगत परिचय देने के साथ-साथ अपने बैंक खाते और संपत्तियों की विस्तृत जानकारी देने को कहा गया।

पूछे गए ये सवाल

इसके बाद यंग इंडिया और एजेएल मामले से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें सोनिया गांधी की यंग इंडिया के कामकाज में भागीदारी से जुड़े सवाल भी थे। ईडी ने राहुल से यंग इंडिया की परिसंपत्तियों की भी जानकारी मांगी। जाहिर है सवालों के माध्यम से ईडी उस गहरी साजिश का पता लगाने की कोशिश कर रही थी, जिससे एजेएल के हजारों करोड़ की संपत्ति को गांधी परिवार की एक कंपनी के हवाले कर दिया गया।

अधिकांश सवालों से कन्‍नी काट गए राहुल

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राहुल अधिकांश सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए कन्नी काट गए कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है या इसके बारे में वे बाद में जानकारी जुटाकर बताएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल को इसके पहले कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल द्वारा दिए गए बयानों को भी दिखाया गया और उस पर सफाई भी मांगी गई। इन दोनों नेताओं से अप्रैल में ईडी ने पूछताछ की थी।

पारदर्शी नहीं है एजेएल को बेचने की प्रक्रिया

ईडी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एजेएल के यंग इंडिया को बेचे जाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और कोई भी इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।

सोनिया गांधी को 23 जून को बुलाया

सोनिया गांधी को एजेंसी ने 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। वैसे सोनिया गांधी फिलहाल कोरोना संक्रमण के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद ईडी यंग इंडिया द्वारा खरीदी गई एजेएल की सभी संपत्तियों को जब्त करने का फैसला ले सकती है।

यह है नेशनल हेराल्ड मामला

पांच हजार से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर जवाहर लाल नेहरू ने 1938 में नेशनल हेराल्ड अखबार शुरू किया था। एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) इसका प्रकाशन करती थी। स्वतंत्रता के बाद यह अखबार कांग्रेस का मुखपत्र बन गया। अखबार की माली हालत खराब होने पर कांग्रेस ने उसे 90.25 करोड़ रुपये का कर्ज दिया। इसके बावजूद 2008 में अखबार बंद हो गया।

सुब्रहमण्यम स्वामी ने खटखटाया है कोर्ट का दरवाजा

2010 में कांग्रेस ने यंग इंडिया प्रा. लिमिटेड (वाईआइएल) नामक कंपनी बनाई और मात्र 50 लाख रुपये लेकर उसे एजेएल से 90.25 करोड़ रुपये कर्ज की वसूली का अधिकार दे दिया। यंग इंडिया में सोनिया और राहुल की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी सौदे को लेकर भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने सवाल उठाए और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने गांधी परिवार पर यंग इंडिया के जरिये एजेएल की हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति हथियाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

ईडी के राहुल से सवाल

  • यंग इंडिया में उनका पद क्या है, इसकी मी¨टग में भाग लेते हैं या नहीं
  • यंग इंडिया की मीटिंग कौन बुलाता है और उसमें कौन-कौन शामिल होते हैं
  • सोनिया गांधी की यंग इंडिया के कामकाज में कितनी भागीदारी होती है
  • एजेएल के अधिग्रहण के बारे में उन्हें जानकारी थी या नहीं और उनकी सहमति ली गई थी या नहीं
  • यंग इंडिया को चलाने वाला अधिकृत व्यक्ति और उसके खाते का लेखा-जोखा रखने वाला सीए कौन है
  • क्या एजेएल को कांग्रेस की ओर से 90 करोड़ रुपये कर्ज देने के फैसले पर उनसे सहमति ली गई थी
  • क्या उन्हें लगता है कि एजेएल की माली हालत जानबूझकर खराब की गई थी
  • राहुल ने इनमें से ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दिए, जिनके सवाल दिए भी उनसे ईडी संतुष्ट नहीं हुई

इस मामले में ईडी क्यों कर रही है जांच

न शनल हेराल्ड अखबार पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एजेएल को यंग इंडिया को बेचने के मामले में सुब्रमण्यम स्वामी की पटियाला हाउस कोर्ट में निजी आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने यंग इंडिया के खिलाफ जांच की। निचली अदालत द्वारा आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लेने पर ईडी ने इस मामले में मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रविधानों के तहत केस दर्ज किया था।

 

 


Post navigation

Prev
Next
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026
Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

  • March 28, 2026
‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

  • March 28, 2026
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह March 28, 2026
  • ‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान March 28, 2026
  • ‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव March 28, 2026
  • नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान March 28, 2026
  • पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल March 28, 2026
  • Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा March 28, 2026
  • ‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी March 28, 2026
  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez