नेशनल भीम आर्मी चीफ ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना

नेशनल भीम आर्मी चीफ ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना
  • सहारनपुर में वार्ता से पूर्व नेशनल भीम आर्मी चीफ लोकेश कटारिया का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।

सहारनपुर। नेशनल भीम आर्मी चीफ लोकेश कटारिया  ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उसके कार्यकताओं पर सगींन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।

कलक्ट्रेट स्थित एक प्वाइंट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि देश में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का लगातार अपमान किया रहा है। उन्होंने कहा कि भी भाजपा तो कभी समाजवादी पार्टी के नेता बाबा साहब का अपमान करने से नहीं कतराते। उन्होंने कहा कि देशभर में दलित युवाओं को जान से मारने एवं  कभी छोटी बहनों के साथ बलात्कार करके हत्या कर दी जाती है तो कभी बारात रोक दी जाती है परंतु समस्त दलित सासंद, मंत्री व विधायक चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संगठन दलित समाज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान रविदास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू खालसा, सुशील बौद्ध, एडवोकेट सुनील भीम राष्ट्रीय सलाहकार नेशनल भीम आर्मी, जिलाध्यक्ष अकरम मलिक, मनोज बादशाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड, दीपक बावरे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तराखंड, कुलवंत सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश आदि मौजूद रहे।