नेशनल भीम आर्मी अराजनीतिक की जिला कार्यकारिणी गठित

नेशनल भीम आर्मी अराजनीतिक की जिला कार्यकारिणी गठित
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते नेशनल भीम आर्मी अराजनीतिक के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। नेशनल भीम आर्मी अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए राकेश साहनी को जिलाध्यक्ष व राहुल कुमार को जिला मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की।

घंटाघर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेशनल भीम आर्मी अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने बताया कि सहारनपुर जिला कार्यकारिणी में राकेश साहनी को जिलाध्यक्ष, अमन कुमार व अभिषेक कुमार को जिला उपाध्यक्ष, राहुल कुमार को जिला मंत्री, मैनपाल सिंह को कोषाध्यक्ष व बबीता सिंह को महिला विंग की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल भीम आर्मी एक अराजनीतिक संगठन है जो संवैधानिक तरीके से कार्य करने में विश्वास रखता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद सागर ने कहा कि आज देश के हालात सही नहीं है। सभी दलित संगठनों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

इससे पूर्व नेशनल भीम आर्मी के कार्यकर्ता देहरादून रोड स्थित रविदास छात्रावास में एकत्र हुए जहां से वे रैली के रूप में जनकपुरी चौक पहुंचे तथा संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने घंटाघर चौक पहुंचकर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान सतेंद्र झाल, राहुल अम्बेडकर, सहेंद्र, अपूर्वा निमेश, राष्ट्रीय ओ. पी. निमेश, प्रदेश प्रभारी प्रताप सिंह बागपत, दीपक, अभिषेक, राहुल, कृष्ण कुमार, इरफान आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia