shobhit University Gangoh
 

सडको पर वाहनो की पार्किंग व अतिक्रमण से सडके बनी संकीर्ण गलियां

सडको पर वाहनो की पार्किंग व अतिक्रमण से सडके बनी संकीर्ण गलियां
नकुड मे बस अडडे पर लगा भीषण जाम

नकुड मे जाम से लोग हलकान

नकुड इंद्रेश। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरने से नगर जाम से लोग पूरे दिन हलकान रहे। नगर मे बढती भीड व सिकुडती सडको के कारण आम जन के लिये जाम बडी परेशानी का सबब बन गया है।

गुरूवार को नगर के सहारनपुर रोड बस अडडा, विश्वकर्मा चैक , तहसील रोड , मैन बाजार , अशफाकउल्ला चैक, तिरगां तिराहा हर जगह जाम ही जाम रहा । लोग दिन भर जाम से जुझते रहे। सडको पर वाहनो की लंबी कतारे लगी रही। मिनटो का सफर घंटो का हो गया तो लोग परेशान हो गये। दुपहर को स्कूलो की छुटटी होने पर हालत ओर भी खराब थी। स्कूल बसे काफी समय तक जाम मे फंसी रही।

तहसील मुख्यालय पर तो कई एंबुलेंस जाम मे फसंी दिखायी दी। जिनमे मरीज परेशान रहे। जाम के कारण कई जगहो पर तो राहगीर आपस मे ही उलझते दिखायी दिये। सडको पर अव्यवस्थित पार्किंग व सडको पर रेहडी , दुकानो के अतिक्रमण ने नगर मे हालत खराब कर रखी है। स्थानीय लोगो ने कई बार नगर पालिका व तहसील प्रशासन को इस समस्या से रूबरू कराया। परंतु किसी ने ध्यान नहंी दिया। यही वजह है कि बढते वाहन, पार्किंग की अव्यवस्था ने नकुड जैसे छोटे से कस्बे को भी जाम से हलकान कर दिया है।

Jamia Tibbia