नारी वंदन अधिनियम महिलाओं के हित में साबित हो मील का पत्थर: शाक्य

नारी वंदन अधिनियम महिलाओं के हित में साबित हो मील का पत्थर: शाक्य
  • सहारनपुर में सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य का सम्मान करती पदाध्किाारी।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष व सांसद गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने भारत की महिलाओं व बेटियों को संसद व विधानसभाओं में समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित कराकर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक बड़ा कार्य किया है जो मील का पत्थर साबित होगा। सांसद गीता शाक्य आज यहां देहात विधानसभा के नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि महिला समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करता है। सम्मेलन में महिला समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली पदाधिकारियों को पटका पहनाकर व महिला सम्मेलन चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू वारियर ने की। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री श्रीमती मोनिका चैधरी, महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा, बलियाखेड़ी ब्लाक प्रमुख सोनिया व सारिका गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान संयोजक अमित चैधरी व महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व नारी शक्ति मौजूद रही।