शिक्षक नगर में हुआ नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम का आयोजन

- नारी शक्ति कार्यक्रम में विचार व्यक्त करती शुभलेश शर्मा
देवबंद [24CN]: शिक्षक नगर में मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं एवं उत्पीड़न को लेकर अर्थात चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती शुभलेश शर्मा, संयोजक दिशा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य महिलाओं को समाज का एक मजबूत अंग बनाना है। भाजपा सरकार में महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत नारी सम्मान, नारी सुरक्षा तथा नारी स्वालंबन को लेकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है आज हर दिशा में महिलाओं का योगदान है। कहा कि योगी सरकार में अपराधी और माफिया डरे हुये हैं, बेटियां स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के हर शहर में प्रत्येक व्यक्ति को एहसास है कि सुरक्षा का नया वातावरण उन्हें प्राप्त हुआ है। आज की महिला पिछलग्गू नहीं, बल्कि समाज का नेतृत्व करने वाली है।