• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नकवी ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- ‘कुशासन बाबू’ का झोला लिए घूम रहे हैं ‘सुशासन बाबू’

  • September 1, 2022
नकवी ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- ‘कुशासन बाबू’ का झोला लिए घूम रहे हैं ‘सुशासन बाबू’
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्षी गठबंधन के तथाकथित संयोजक सुशासन बाबू का चोला पहने कुशासन बाबू का झोला लिए घूम रहे हैं।

नई दिल्‍ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन के तथाकथित संयोजक ‘सुशासन बाबू’ का चोला पहने ‘कुशासन बाबू’ का झोला लिए घूम रहे हैं।

नकवी की यह टिप्पणी तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) के बिहार दौरे के बाद आई जिस दौरान उन्‍होंने राज्‍य के कई वरिष्‍ठ नेताओं के साथ मुलाकात की और ‘भाजपा मुक्‍त भारत’ का आह्वान किया।

केसीआर के बिहार दौरे के बाद आई नकवी की टिप्‍पणी

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बिहार के अपने समकक्ष नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान उन्‍होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan) की तानाशाही के खिलाफ क्रांति का स्‍मरण करते हुए भाजपा के प्रभुत्‍व पर नकेल कसने के लिए विपक्षियों को एकजुट होने की आवश्‍यकता पर बल दिया।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गठबंधन बनाने वाली विपक्षी पार्टियों की कोशिशों की तुलना ‘भ्रष्टाचार की पेटी’ पर ‘पाप के टांके लगाने’ से की।

मोदी को हटाना विपक्ष के लिए सपने जैसा- नकवी

मालूम हो कि जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के नीतीश कुमार को आमतौर पर उनके समर्थक ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जानते हैं। नकवी ने कहा कि अमृत काल में मोदी को हटाने का विपक्ष का सपना अपनी क्षमता से अधिक काम करने का प्रयास जैसा है। ‘अमृत काल’ “ईमानदार और मेहनती लोगों का त्योहार है, लेकिन इसी के साथ यह पापियों और पाखंडियों के विनाश का भी वक्‍त है।

क्‍या है ‘अमृत काल’

मालूम हो कि ‘अमृत काल’ एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग भाजपा सरकार अकसर करती रहती है। हमारा देश 1947 में आजाद हुआ था और इस साल हमने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। सरकार ने अब से लेकर 2047 के बीच की समयावधि को ‘अमृत काल’ का नाम दिया है। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्‍न मनाएगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026
केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें

  • March 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

  • March 27, 2026
अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

  • March 27, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez