मस्जिद के बाहर नमाजी ने दिखाया आई लव मौहम्मद पोस्टर, गिरफ्तार
- सहारनपुर में जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लहराता युवक।
सहारनपुर। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद एक युवक मस्जिद के बाहर आई लव मौहम्मद का पोस्टर लहारने लगा तो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हडक़म्प मच गया आनन-फानन में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हालाकि स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। आज चैक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंगा अदा कराये जाने को लेकर पूर्व की भाांति पुलिस बल तैनात किया गया था।
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था। नमाज के बाद सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से बाहर आ रहे थे कि अचानक ही एक युवक आई लव मौहम्मद का पोस्टर लहाराने लगा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी और पुलिस में हडक़म्प मच गया। अचानक हुए इस मामले से पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में युवक से पुलिस प्रशासन ने जबरन पोस्टर छीन लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने युवक से सवाल पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया, तब उसने जवाब दिया कि क्या हम अपने मोहम्मद से प्यार नहीं कर सकते। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि जुमे की नमाज के बाद एक युवक ने अपनी जेब से एक पोस्टर निकाला और दोनों हाथों उसे लहराने लगा जिस पर आईलव मौहम्मद लिखा था। पुलिस ने युवक से पोस्टर छीन लिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले आई जिसके बाद युवक से पूछताछ की गई।
