नकुड पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा

नकुड पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को जेल भेजा
पुलिस हिरासत मे आरोपी

नकुड [इंद्रेश]। कोतवाली पुलिस ने घाटमपुर मे घर मे घुसकर जानलेवा हमला करने के फरार एक आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि घाटमपुर निवासी राशिद ने पिछले वर्ष अगस्त में कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज करवाकर गांव के कुछ व्यक्तियो पर घर में घुस कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। नामजद आरोपियो में आरिफ फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

इसके अलावा पुलिस ने नल्हेडा निवासी सचिन को गिरफतार कर उसके कब्जे से डेढ दर्जन अवैध देशी शराब की बोतले बरामद की है। पुलिस ने आरापी को जेल भेज दिया है।