नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा
नकुड 11 अप्रैल इंद्रेश। केातवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट के व फर्जी आरसी के साथ एक ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया हैं
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को अंबेहेटा बिजलीघर के पास चैकी इंचार्ज देवेंद्र अघाना वाहनो की चैकिंग कर रहे थे । तभी उन्होने एक ब्रेजा कार को चैकिंग के लिये रोका । चैकिंग के दौरान चालक द्वारा दिखायी गयी आरसी फर्जी पायी गयी । आरसी पर कार का नंबर व इंजिन नबंर भी फर्जी था। जिसके बाद आरोपी जिशान पुत्र रिजवान निवासी बनत को गिरफतार कर लिया गया।
पुलिस ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
