भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का शोषण: नाहिद हसन

भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का शोषण: नाहिद हसन
  •  कैराना के सपा विधायक चै. नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण जारी है। जिसके चलते अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। अपने हकों के लिए किसानों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

देवबंद : शनिवार को सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक नाहिद हसन ने कहा कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। जिसे सरकार डंडे के बल पर दबाने में लगी है। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। कहा कि भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ किया जा रहा है, जिसे किसी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में सपा की सरकार आने पर कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा। कहा कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली सुधारे नहीं तो सपाई आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर हाजी जिंदा हसन, चै. सुफियान, अमजद गुर्जर, नदीम गुर्जर, हिमांशु, संसार सिंह, बिजेंद्र सिंह, साबिर प्रधान, फारूक अली, हसीन अंसारी, फैज गुर्जर, प्रवेज पंवार आदि रहे।


विडियों समाचार