सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा – नागेंद्र वाल्मीकि

सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा – नागेंद्र वाल्मीकि
  • देवबंद में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र वाल्मीकि को ज्ञापन देते संगठन के पदाधिकारी।

देवबंद [24CN] : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र वाल्मीकि रविवार को देवबंद पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों व सफाई कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए अपनी अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
वाल्मीकि कालोनी में संगठन के नगर महामंत्री दीपक चंचल के आवास पर पहुंचे नागेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीडन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन द्वारा लगातार सफाई कर्मियों के हकों की लड़ाई लड़ी जा रही है।

इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि वह जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं अच्छी प्रकार से प्रदान कर रहे है। इसके बावजूद नगरपालिका देवबंद सफाई कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों को लेकर लापरवाह बनी हुई है। समस्याएं सुनने के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। साथ ही कर्मचारियों की मांगों को संगठन के अध्यक्ष के समक्ष रख उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के नगराध्यक्ष रोशनलाल, राहुल वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, राजू बिरला, अरविंद, मुकेश, विजय, शनि आदि मौजूद रहे।